यूपी आंगनवाड़ी भर्ती:बरेली में निकलीं ढेरों नौकरियां, आवेदन शुरू; एक पद पर कई दावेदार तो कैसे होगा चयन? – Up Anganwadi Recruitment 2026: Apply For 171 Anganwadi Assistant Posts In Bareilly


बरेली जिले में आंगनवाड़ी सहायिका के 171 पदों पर भर्ती का मौका है। 12वीं पास महिला उम्मीदवार 8 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी पात्रता और जरूरी जानकारी यहां देखें।


UP Anganwadi Recruitment 2026: Apply for 171 Anganwadi Assistant Posts in Bareilly

UP Anganwadi Recruitment 2026
– फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक



विस्तार

बरेली में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत 171 आंगनवाड़ी सहायक पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


देखें रिक्तियों का विवरण




































































































































परियोजना का नाम एससी/एसटी ओबीसी सामान्य/अनारक्षित कुल रिक्तियां
आलमपुर जाफराबाद 7 6 8 21
बहेड़ी 3 6 6 15
भदपुरा 0 0 0 0
भोजीपुरा 0 2 5 7
भूता 4 2 2 8
बिथरी चैनपुर 1 5 3 9
दमखेड़ा (रिचा) 0 0 0 0
फरीदपुर 2 5 2 9
फतेहगंज पश्चिमी 4 2 5 11
क्यारा 2 1 6 9
मझगवां 10 8 11 29
मीरगंज 0 0 3 3
नवाबगंज 2 3 3 8
रामनगर 3 1 5 9
शेरघाट 5 4 6 15
बरेली नगर/शहर 1 6 11 18
  44 51 76 171

क्या है आवेदन की शर्तें?


  • इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।

  • उम्मीदवार ने कम से कम 12वीं कक्षा पास की हो।

  • अधिकतम शैक्षणिक योग्यता पोस्टग्रेजुएशन रखी गई है।

  • उम्मीदवार का संबंधित वार्ड या ग्राम सभा का स्थायी निवासी होना जरूरी है।

  • अगर ग्राम सभा में पात्र उम्मीदवार नहीं मिलता है, तो संबंधित न्याय पंचायत के स्थायी निवासी को मौका दिया जाएगा।

  • शहरी क्षेत्र के उम्मीदवारों के निवास प्रमाण पत्र में संबंधित वार्ड का नाम या नंबर दर्ज होना जरूरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *