ब्रेन स्ट्रोक के बाद बदली राहुल रॉय की जिंदगी, रोज लेते हैं 8 दवाइयां और छोड़ी ये चीजें; एक्टर ने किया खुलासा – Rahul Roy Has Changed His Lifestyle After Suffering A Brain Stroke Taking Eight Medications Daily
साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक का सामना करने वाले राहुल ने बताया कि उस समय उन्हें खुद नहीं पता था कि वह दोबारा चल या बोल पाएंगे या नहीं। हालांकि, अब एक्टर की हालत पहले से काफी बेहतर है और वह धीरे-धीरे काम पर भी वापसी कर रहे हैं।
ब्रेन स्ट्रोक के बाद कैसी है राहुल रॉय की जिंदगी?
राहुल रॉय अब अपने नए प्रोजेक्ट सुपर बादशाह को लेकर चर्चा में हैं। यह कुकू टीवी की सीरीज है, जिसमें वह टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के साथ अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभा रहे हैं।
फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में राहुल ने कहा, ‘जब करणवीर बोहरा और माधवी मेरे पास इस रोल के लिए आए तो मैं बहुत खुश हुआ। बस मुझे अपनी स्पीच प्रॉब्लम को लेकर थोड़ी चिंता थी, क्योंकि 2020 में कारगिल में शूटिंग के दौरान मुझे ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। लेकिन करणवीर ने पूरे समय मेरा साथ दिया।’