Zolani Tete:दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज जोलानी टेटे की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली – Former World Champion Boxer Zolani Tete Has Been Shot And Killed At His Home In South Africa Know Career


दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री गयटन मैकेंजी ने बताया है कि पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज जोलानी टेटे की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें घर में गोली मारी गई जिससे उनकी मौत हो गई। 38 वर्षीय टेटे पर यह हमला उस समय हुआ जब वे अपनी कार में सवार होकर घर पहुंचे थे और गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो  बदमाशों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया।


शानदार रहा टेटे का करियर

पुलिस के अनुसार, यह घटना पूर्वी केप के मडांत्सेन में हुई। हमलावरों ने नकाब पहन रखे थे। इस हमले में टेटे की कार में मौजूद 27 साल की एक महिला को भी कई गोलियां लगीं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि जोलानी टेटे ने अपने शानदार करियर के दौरान वर्ष 2007 से 2008 तक डब्ल्यूबीएफ (WBF) फ्लाईवेट और 2017 व 2019 में डब्ल्यूबीओ (WBO) बैंथमवेट वर्ग में विश्व खिताब के बेल्ट अपने नाम किए थे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *