‘लोगों की सेहत से समझौता नहीं’:cm फडणवीस ने तुकाराम को दी खुली छुट, कहा- मिलावटखोरों पर कार्रवाई रहेगी जारी – No Compromise On People’s Health Cm Fadnavis Gives Tukaram A Free Hand Action Against Adulterators Continue


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चल रहे प्रवर्तन अभियान का समर्थन किया है। इसके साथ ही कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा? 


उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुआ कहा,’मेरा मानना है कि बहुत असरदार कार्रवाई की जा रही है। असल बात यह है कि जब कोई भी फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन करता है। चाहे मिलावट के जरिए हो या किसी और तरीके से। तो इससे लोगों की जान और सेहत को खतरा होता है। इसलिए, सख्त कार्रवाई की जरूरत थी। ऐसी कार्रवाई वाकई की जा रही है। मुझे बहुत खुशी है कि इस तरह की कार्रवाई चल रही है। भविष्य में भी जारी रहेगी।’

मुख्यमंत्री की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब मई 2026 में मुंढे के कमिश्नर का पद संभालने के बाद से एफडीए ने पूरे महाराष्ट्र में निरीक्षण और प्रवर्तन कार्यों को तेज कर दिया है।

तुकाराम मुंढे ने क्या कहा? 

पीटीआई समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में तुकाराम मुंढे ने कहा, ‘पूरी शृंखला में हर कोई जिम्मेदार है। यह सब पर लागू होता है।’ एफडीए प्रमुख ने कहा कि ये नियम सभी पर लागू हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

तीन अभिनेता को क्यों नोटिस जारी की? 


महाराष्ट्र एफडीए ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची नामक कथित तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन में ब्रांड एंडोर्सर के रूप में भाग लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने किया। 

एफडीए ने क्या कार्रवाई की? 


बता दें कि एजेंसी ने चेंबूर स्थित मेसर्स पार्ले एग्रो के गोदाम में फ्रूटी, ऐपी और एप्पल फिज के एक्सपायर्ड स्टॉक मिलने के बाद उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके साथ ही ब्लिंकइट, जेप्टो और इंस्टामार्ट सहित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े कई खाद्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के कई उल्लंघनों का हवाला देते हुए निलंबित कर दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *