Video:अपनी बायोपिक का क्या नाम रखना चाहते हैं हरभजन सिंह? बताया- कौन सा बॉलीवुड हीरो निभा सकता है उनका किरदार – Harbhajan Singh Wants Vicky Kaushal To Play Him In Biopic Jazba, Reveals Match He Would Replay


Harbhajan Singh Wants Vicky Kaushal to Play Him in Biopic Jazba, Reveals Match He Would Replay

हरभजन सिंह
– फोटो : ANI

विस्तार

अगर हरभजन सिंह के क्रिकेट करियर पर बॉलीवुड फिल्म बने तो उसमें उनका किरदार कौन निभाएगा? इस सवाल का जवाब खुद हरभजन ने दिया है। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बने तो वह उसका नाम ‘जज्बा’ रखना चाहेंगे और अभिनेता विक्की कौशल को अपना किरदार निभाते देखना पसंद करेंगे।




हरभजन ने इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे क्रिकेट करियर पर बॉलीवुड फिल्म बने तो मैं उसका नाम ‘जज्बा’ रखूंगा और चाहता हूं कि विक्की कौशल मेरा किरदार निभाएं। वह पंजाबी हैं, होशियारपुर से हैं और बहुत अच्छे अभिनेता हैं।’ हरभजन के इस जवाब में उनके पंजाब कनेक्शन की झलक भी दिखाई दी। उन्होंने विक्की कौशल को अपने किरदार के लिए इसलिए पसंद किया क्योंकि दोनों की जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं और विक्की को वह बेहतरीन अभिनेता मानते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *