Protein Maxxing Trend:क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? हाई प्रोटीन डाइट का सच जानें – What Is Protein Maxxing Trend In Hindi Consuming More Protein Good Or Bad For Health Disprj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Protein Maxxing Trend Kya Hai: आज के दौर में फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है, जिसे प्रोटीन मैक्सिंग कहा जा रहा है।
मसल्स बनाने और वजन कम करने की चाहत में कई लोग जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या ज्यादा प्रोटीन खाना वास्तव में शरीर के लिए फायदेमंद है? आज हम आपसे डिटेल में इस नए ट्रेंड के बारे में बात करेंगे।

2 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है?
– फोटो : AI
सबसे पहले जानें कि प्रोटीन मैक्सिंग क्या है?
प्रोटीन मैक्सिंग सोशल मीडिया और फिटनेस कल्चर से जुड़ा एक ट्रेंड है, जिसमें लोग अपनी रोजाना की डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने पर जोर देते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मसल्स बनाना, पेट भरा हुआ महसूस करना, वजन नियंत्रित करना और फिटनेस गोल हासिल करना होता है।
इस ट्रेंड में लोग अंडे, चिकन, मछली, दूध, दही, पनीर, दाल, चना, सोया, नट्स और प्रोटीन पाउडर जैसे खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करते हैं। हालांकि, प्रोटीन बढ़ाना और जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना दो अलग बातें हैं।

3 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है?
– फोटो : AI
शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है?
प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के निर्माण और रखरखाव में अहम भूमिका निभाता है। यह मांसपेशियों के साथ-साथ हार्मोन और एंजाइम बनाने में भी मदद करता है। इसलिए पर्याप्त प्रोटीन लेना संतुलित डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

4 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है?
– फोटो : AI
ज्यादा प्रोटीन लेने के फायदे क्या हैं?
अगर किसी व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल रहा है, तो डाइट में उचित मात्रा में प्रोटीन बढ़ाने से मसल्स और शरीर की रिकवरी में मदद मिल सकती है। जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, उनकी प्रोटीन जरूरत सामान्य व्यक्ति से अधिक हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार व्यायाम करने वाले कई लोगों के लिए लगभग 1.4 से 2.0 ग्राम प्रति किलोग्राम प्रतिदिन प्रोटीन उपयोगी हो सकता है।

5 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है?
– फोटो : AI
क्या ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक हो सकता है?
यह पूरी तरह व्यक्ति की स्थिति, प्रोटीन की मात्रा और उसके स्रोत पर निर्भर करता है। सामान्य स्वस्थ लोगों में ज्यादा प्रोटीन के प्रभाव को लेकर रिसर्च पूरी तरह एकमत नहीं है। बस कई मामलों में देखा गया है कि बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने से कुछ लोगों में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। कुछ अध्ययनों में हाई-प्रोटीन डाइट के साथ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं अधिक देखी गई हैं।