Up Anganwadi Vacancy 2026:10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी, उन्नाव में आंगनवाड़ी के 336 पदों पर भर्ती – Up Anganwadi Recruitment 2026: Apply For 336 Worker Posts In Unnao District


UP Anganwadi Recruitment 2026: उन्नाव जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) कार्यालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 336 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती बाल विकास परियोजना के तहत सीधी भर्ती प्रक्रिया से की जाएगी और केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है।

इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले परियोजनावार रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी अवश्य जांच लें। आवेदन करने वाली महिला का संबंधित ग्राम सभा या वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।


क्या है आवेदन की शर्तें?




























मानदंड विवरण
लिंग केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं
शैक्षणिक योग्यता 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा पास
मेरिट का आधार 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन
निवास उम्मीदवार उसी ग्राम सभा/वार्ड की स्थायी निवासी हो, जहां के पद के लिए आवेदन कर रही है



आयु सीमा



उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में हाई स्कूल की मार्कशीट या प्रमाण पत्र में दर्ज जन्म तिथि ही मान्य होगी।



कुल पदों पर की संख्या














































































































































परियोजना का नाम एससी ओबीसी आरक्षित कुल पद
असोहा 7 4 14 25
आभाएँ 7 7 15 29
बंगरमाऊ 4 3 9 16
बिछिया 8 6 19 33
बीघापुर 0 4 9 13
एफ-84 4 3 10 17
गंजमुरादाबाद 3 2 7 12
हसनगंज 1 6 7 14
हिलाउली 2 4 8 14
मियागंज 2 5 8 15
नवाबगंज 4 6 14 24
पूर्वा 1 2 9 12
सिकंदरपुर करण 11 12 23 46
सिकंदरपुर सिरोसी 6 7 12 25
सफीपुर 6 3 9 18
सुमेरपुर 4 4 8 16
उन्नाव शहर 2 2 3 7
72 80 184 336





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *