Spain Vs Argentina:फाइनल देखने क्यों नहीं जा रहे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मिलेई? कारण जानकर रह जाएंगे हैरान – Spain Vs Argentina: Argentina President Javier Milei Won’t Attend Fifa World Cup Final Know Reason
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने बताया कि वह अंधविश्वास के कारण विश्व कप फाइनल देखने के लिए न्यू जर्सी नहीं जाएंगे और उनकी टीम का रविवार को स्पेन के खिलाफ होने वाला खिताबी मुकाबला घर में बैठकर ही देखेंगे। उन्होंने अर्जेंटीना के पिछले सातों मैच भी घर से ही देखे थे। मौजूदा चैंपियन इन सभी मैच में जीत हासिल करने में सफल रहा था। इन मैच के दौरान मिलेई ने एक खास जैकेट पहनी थी और उन्होंने कहा कि फाइनल के दिन भी वह इसी जैकेट को पहनकर मैच देखेंगे। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए इस मैच में खेलेगा।
दुनिया भर के प्रशंसक और खिलाड़ी अंधविश्वासों पर भरोसा करते हैं, जिनके बारे में उनका मानना है कि वे उनकी टीम की किस्मत बदल सकते हैं। लेकिन लैटिन अमेरिका विशेष रूप से अर्जेंटीना में तथाकथित काबालास यानी अनुष्ठानिक विश्वास और आदतें बेहद महत्व रखती हैं। मालूम हो कि अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यू जर्सी में फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।