Nanded University:नांदेड़ यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, कमियों के चलते 24 कॉलेजों में Bsc एडमिशन पर रोक – Nanded University Halts Bsc Admissions In 24 Colleges Over Deficiencies
SRTMU: महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए अपने 24 संबद्ध कॉलेजों में बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिले पर रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय को इन कॉलेजों में पढ़ाई और प्रशासन से जुड़ी कई गंभीर कमियां मिली थीं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
यूनिवर्सिटी के एकेडमिक एफिलिएशन डिपार्टमेंट के अनुसार, जांच में पता चला कि B.Sc प्रोग्राम चलाने वाले कई कॉलेजों में जरूरी लेबोरेटरी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी थी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कई कॉलेजों में क्वालिफाइड टीचिंग स्टाफ और प्रिंसिपल की नियुक्ति नहीं की गई थी, जबकि कुछ कॉलेज ऑनलाइन एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑडिट के लिए जरूरी प्रपोजल जमा करने में नाकाम रहे।