Ucl Vacancy 2026:आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, यूसीएसएल में पाइप फिटर, वेल्डर समेत कई पदों पर निकली भर्ती – Ucsl Recruitment 2026: Apply For 35 Workmen Posts Including Pipe Fitter And Welder


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Fri, 19 Jun 2026 12:06 PM IST

UCSL Workmen Recruitment: आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर है। उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने पाइप फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनरी फिटर समेत 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


UCSL Recruitment 2026: Apply for 35 Workmen Posts Including Pipe Fitter and Welder

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Freepik



विस्तार

UCL Vacancy 2026: उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (UCSL) ने वर्कमैन श्रेणी के विभिन्न पदों पर स्थायी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती के तहत पाइप फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनरी फिटर समेत कुल 35 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


 


























































पद का नाम UR OBC SC ST EWS कुल पद
पाइप फिटर 3 3 2 1 1 10
वेल्डर 4 4 1 1 10
इलेक्ट्रीशियन 4 2 2 1 1 10
मशीनरी फिटर 2 1 1 1 5
कुल 13 10 6 4 2 35

कौन तकर सकता है आवेदन?


  • पाइप फिटर पद के लिए उम्मीदवार के पास फिटर, प्लंबर या सैनिटरी फिटर ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके साथ ही पाइप फिटिंग, पाइप इंस्टॉलेशन, थ्रेडिंग और वाल्व से जुड़े कार्यों में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

  • वेल्डर पद के लिए अभ्यर्थी ने वेल्डर ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए। उम्मीदवार के पास गैस कटिंग, वेल्डिंग, ग्राइंडिंग और संबंधित कार्यों में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

  • इलेक्ट्रीशियन पद के लिए इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन या इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है। साथ ही सबस्टेशन संचालन, ट्रांसफार्मर, स्विचगियर और विद्युत उपकरणों के रखरखाव में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

  • मशीनरी फिटर पद के लिए फिटर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट या इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई आवश्यक है। उम्मीदवार के पास मशीनों की स्थापना, मरम्मत और रखरखाव कार्यों में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *