Ssc Cht Result 2026:एसएससी सीएचटी पेपर-2 का रिजल्ट घोषित; 1,722 उम्मीदवार Crpf फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित – Ssc Cht 2025 Result Declared, 1,722 Aspirants Advance To Crpf Physical Test Round


SSC CHT Paper 2 Result OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) पेपर-2 परीक्षा 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम में उन अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्यता हासिल की है।


एसएससी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) पद के लिए 1,722 उम्मीदवारों को पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) और पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षा) के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब केवल इन्हीं उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जबकि अन्य अभ्यर्थी इस पद की चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

देखें श्रेणीवार कट-ऑफ और चयनित उम्मीदवारों की संख्या








































श्रेणी कट-ऑफ अंक चयनित उम्मीदवार
EWS 50 346
एससी 40 343
एसटी 40 136
ओबीसी 50 588
अनारक्षित 60 309
कुल 1,722




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *