Upi Circle:क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं दो स्मार्टफोन? जानिए दोनों फोन में एक ही यूपीआई अकाउंट कैसे चलाएं? – How To Use Upi Circle To Make Payments From A Second Smartphone


आजकल बहुत से लोग दो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं- एक ऑफिस के काम के लिए और दूसरा पर्सनल कॉल्स या सोशल मीडिया के लिए। लेकिन समस्या तब आती है जब पेमेंट करने की बात हो। यूपीआई (UPI) एप्स आमतौर पर उसी फोन में काम करते हैं जिसमें बैंक से लिंक मोबाइल नंबर (सिम) मौजूद हो। ऐसे में अगर आप अपना मेन फोन घर या कार में भूल जाएं तो पेमेंट करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या का एक बहुत ही आसान और शानदार समाधान है- ‘यूपीआई सर्कल’ (UPI Circle) फीचर।

कई लोकप्रिय यूपीआई एप्स में मौजूद यह फीचर आपको दूसरे फोन से भी पेमेंट करने की सुविधा देता है। फोनपे जैसे कुछ एप्स में इसे पॉकेट मनी (Pocket Money) का नाम दिया गया है। वैसे तो इस फीचर को मुख्य रूप से परिवार के सदस्यों (जैसे बच्चों या बुजुर्गों) के लिए पेश किया गया था। लेकिन यह उन लोगों के लिए भी बेहद काम का है जो एक साथ दो फोन इस्तेमाल करते हैं।


यह फीचर कैसे काम करता है?

यह फीचर आपके यूपीआई अकाउंट को दूसरे फोन में कॉपी या रजिस्टर नहीं करता है। इसके बजाय, मुख्य अकाउंट होल्डर (प्राइमरी यूजर) किसी दूसरे नंबर को अपने ही बैंक खाते से पेमेंट करने की परमिशन देता है। इसका सीधा सा मतलब है कि आपका मेन यूपीआई अकाउंट आपके प्राइमरी फोन में सुरक्षित रहेगा। लेकिन आप अपने दूसरे डिवाइस को भी पेमेंट का एक्सेस दे सकेंगे। इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार सेटिंग चुन सकते हैं:


  • मंजूरी मोड: हर बार पेमेंट होने पर आपके मेन फोन पर नोटिफिकेशन आएगा और आपकी मंजूरी के बाद ही पैसा कटेगा।

  • लिमिट मोड: आप एक तय लिमिट सेट कर सकते हैं, जिससे दूसरा फोन बिना किसी अप्रूवल के सीधे पेमेंट कर सकेगा।


यूपीआई सर्कल (UPI Circle) कैसे सेट अप करें?

इसे सेट अप करना बहुत आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:


  • एप ओपन करें: अपने मेन फोन में अपना यूपीआई एप खोलें (जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है)।

  • फीचर खोजें: एप के अंदर यूपीआई सर्कल या पॉकेट मनी विकल्प सर्च करें।

  • नंबर जोड़ें: इस विकल्प पर टैप करें और इनवाइट डिपेंडेंट (या सदस्य जोड़ें) को चुनें।

  • डिटेल्स भरें: अब अपने दूसरे फोन का मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप पेमेंट का एक्सेस देना चाहते हैं।

  • स्कैन करें: जरूरत पड़ने पर दूसरे अकाउंट का UPI ID या QR कोड स्कैन करें।

  • वेरिफिकेशन पूरा करें: वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। (ध्यान दें: कुछ एप्स सुरक्षा के लिए आधार (Aadhaar) वेरिफिकेशन मांग सकते हैं)।

  • परमिशन सेट करें: यह चुनें कि पेमेंट के लिए हर बार आपकी मंजूरी चाहिए या आप एक तय लिमिट सेट करना चाहते हैं।

  • सेटअप खत्म करें: आखिरी स्टेप्स पूरे करें और दूसरे अकाउंट को सफलतापूर्वक अपने सर्कल में जोड़ लें।


कुछ जरूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए

पूरी तरह सुरक्षित और आधिकारिक: यह यूपीआई एप्स का एक ऑफिशियल फीचर है। इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी जुगाड़ या अनौपचारिक तरीके को अपनाने की जरूरत नहीं है।


पेमेंट लिमिट: इस फीचर में खर्च करने की एक सीमा तय होती है। एप और आपकी सेटिंग्स के आधार पर, दूसरा अकाउंट आमतौर पर एक महीने में अधिकतम 15,000 रुपये तक का पेमेंट कर सकता है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *