एयरटेल ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ पर सवाल:कंपनी ने Dot को दी सफाई, कहा- ‘प्रीपेड यूजर्स को नहीं होगा नुकसान’ – Airtel Priority Postpaid Defense Dot Panel Net Neutrality Prepaid Users Hindi


हाल ही में भारती एयरटेल ने अपनी नई ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ (Priority Postpaid) सर्विस को लेकर दूरसंचार विभाग (DoT) के एक उच्च-स्तरीय पैनल के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखा है। कंपनी ने साफ किया है कि 5G नेटवर्क स्लाइसिंग तकनीक से चलने वाली उनकी यह सर्विस पूरी तरह से पारदर्शी है। इससे न तो नेट न्यूट्रैलिटी के किसी नियम का उल्लंघन होता है और न ही इससे आम प्रीपेड यूजर्स की इंटरनेट क्वालिटी में कोई गिरावट आएगी।



संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण के जवाब में एयरटेल ने विस्तार से अपनी बात रखी। कंपनी का मानना है कि अगर उन्हें 5G की मुख्य और उन्नत विशेषताओं का उपयोग करके नई सेवाएं देने से रोका गया, तो इससे देश में भविष्य की 6G तकनीक की संभावनाओं को गहरा धक्का लगेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *