Pak W Vs Zim W:पाकिस्तान की फातिमा ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज पचासा लगाया, ऋचा का रिकॉर्ड टूटा – Pakistan’s Fatima Sana Scores Fastest Women’s T20i Fifty Broke Richa Ghosh, Sophie Devine, Phoebe Record
{“_id”:”6a080110bb9b50b87a09f1b5″,”slug”:”pakistan-s-fatima-sana-scores-fastest-women-s-t20i-fifty-broke-richa-ghosh-sophie-devine-phoebe-record-2026-05-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”PAK W vs ZIM W: पाकिस्तान की फातिमा ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज पचासा लगाया, ऋचा का रिकॉर्ड टूटा”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

फातिमा सना
– फोटो : ICC
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। फातिमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 326 का रहा। फातिमा ने सोफी डिवाइन, फोएबे लिचफील्ड और ऋचा घोष के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया है।