Ugc Net June 2026:यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द भरें फॉर्म; एनटीए ने जारी की एडवाइजरी – Ugc Net June 2026: Application Deadline Approaching, Nta Issues Advisory For Candidates
UGC NET June 2026 Registration: यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे) निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें और निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा करें।
फॉर्म भरते समय सभी जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी, दिव्यांग स्थिति, विषय और परीक्षा शहर को ध्यान से जांचना जरूरी है, क्योंकि बाद में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित करेगी। यह परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से (CBT मोड में) कराई जाएगी।
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना | 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) | 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरण में सुधार | 22 मई 2026 से 24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| परीक्षा शहर की घोषणा | 10 जून 2026 तक |
| प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड | 15 जून 2026 तक |
| परीक्षा की तिथि | 22 जून 2026 से 30 जून 2026 तक |
| केंद्र, तिथि और शिफ्ट | प्रवेश पत्र पर दर्शाए अनुसार |
| रिकॉर्ड किए गए उत्तरों और उत्तर कुंजी का प्रदर्शन | बाद में घोषित किया जाएगा |
| वेबसाइट | ugcnet.nta.nic.in/nta.ac.in |
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1150 रुपये है, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 325 रुपये तय किया गया है। तीसरे लिंग (थर्ड जेंडर) के उम्मीदवारों पर भी 325 रुपये का ही शुल्क लागू होगा।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की तरफ से यूजीसी नेट परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। यह परीक्षा इस बात के लिए होती है कि कौन उम्मीदवार कॉलेज और विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर बन सकता है, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पा सकता है या पीएचडी में प्रवेश ले सकता है।
एनटीए जून 2026 में यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित करेगी। यह परीक्षा कंप्यूटर के जरिए (CBT मोड में) कराई जाएगी। इसकी पूरी परीक्षा तिथि और समय की जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है।