किस हाल में मोजतबा खामेनेई:us-इस्राइल के हमले में कितना हुआ शरीर को नुकसान; Cia-मोसाद ढूंढने में क्यों नाकाम? – Us Iran War Mojtaba Khamenei Supreme Leader Circle In Tehran Mossad Cia Israel Attacks Explained News
{“_id”:”69ec5cb30660e0b04a0b5283″,”slug”:”us-iran-war-mojtaba-khamenei-supreme-leader-circle-in-tehran-mossad-cia-israel-attacks-explained-news-2026-04-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”किस हाल में मोजतबा खामेनेई: US-इस्राइल के हमले में कितना हुआ शरीर को नुकसान; CIA-मोसाद ढूंढने में क्यों नाकाम?”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}

मोजतबा खामेनेई।
– फोटो : अमर उजाला
इस्राइल और अमेरिका ने जब 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था, तब इन दोनों देशों की खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों की पहली उम्मीद यही थी कि अगले दो से तीन दिन में ईरान को नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा। इसके अलावा ईरान के शासक अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके करीबी नेताओं और कमांडरों को सीधे हमले में मार गिराकर ईरान में सत्ता परिवर्तन की राह भी आसान कर ली जाएगी। हालांकि, अब पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू हुए दो महीने पूरे होने वाले हैं। इसके बावजूद न तो अमेरिका अब तक ईरान में सत्ता परिवर्तन कराने में ही सफल रहा है और न ही वहां तख्तापलट करने में कामयाब हुआ है। अमेरिका-इस्राइल की इस नाकामी की एक बड़ी वजह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को माना जा रहा है, जो हमलों में भीषण रूप से घायल होने के बावजूद न सिर्फ जिंदा हैं, बल्कि अपनी सेना और अर्धसैनिक बलों को इन दोनों देशों के खिलाफ युद्ध में निर्देश भी दे रहे हैं। साथ ही ईरान की कूटनीति को लेकर हर तरह के फैसले ले रहे हैं।