Whatsapp Security:फोन में डबल सिक्योरिटी के साथ चलाएं व्हाट्सएप, बस ऑन कर लें ये सीक्रेट सेटिंग – Protect Your Privacy: Must-know Secret Secure Whatsapp Account



WhatsApp security settings: अगर आपका व्हाट्सएप किसी गलत हाथ में लग जाए, तो आपकी निजी चैट्स, फोटो, वीडियो और ऑफिस के जरूरी फाइल्स लीक हो सकते हैं। व्हाट्सएप सेटअप करने के लिए वैसे तो ओटीपी मांगता है, लेकिन हैकर्स के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं होता। कई बार सिम क्लोनिंग या अन्य तरीकों से हैकर्स उस तक पहुंच जाते हैं। इसलिए व्हाट्सएप अपने यूजर्स को एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर टू-स्टेप वैरिफिकेशन देता है।

Two-Step Verification: क्या होता है टू-स्टेप वैरिफिकेशन ?

टू-स्टेप वैरिफिकेशन एक अतिरिक्त सुरक्षा फीचर है, जिसमें आपके व्हाट्सएप अकाउंट के लिए एक 6 अंकों का पिन सेट किया जाता है। इसके कई फायदे हैं, जैसे ओटीपी के अलावा पिन भी जरूरी होता है,सिम क्लोनिंग या हैकिंग से बचाव होता है और अनधिकृत लॉगिन लगभग असंभव हो जाता है।




Protect Your Privacy: Must-Know Secret Secure WhatsApp Account

व्हाट्सएप टू-स्टेप वैरिफिकेशन
– फोटो : whatsapp.com


How to stop WhatsApp hacking: कैसे करें  टू-स्टेप वैरिफिकेशन ऑन? 

अपने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप को ओपन करें।
  • एंड्रॉयड यूजर्स ऊपर राइट कॉर्नर के तीन डॉट्स पर क्लिक करें, iOS यूजर्स नीचे दिए गए सेटिंग के आइकन पर टैप करें।
  • फिर सेटिंग्स के अंदर अकाउंट विकल्प पर जाएं और वहां Two-Step Verification को चुनें।
  • अब टर्न ऑन वाले बटन पर टैप करें।
  • यहां आपको 6 अंकों का एक पिन सेट करना होगा। ध्यान रहे, पिन ऐसा हो जो आपको याद रहे लेकिन दूसरों के लिए अंदाजा लगाना मुश्किल हो।
  • पिन सेट करने के बाद आपसे Email ID मांगी जाएगी। हालांकि यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप ईमेल जोड़ना चाहते हैं या नहीं, लेकिन अगर ईमेल जोड़ते हैं तो कभी पिन भूलने की स्थित में ईमेल के जरिए उसे रिकवर किया जा सकता है।


Protect Your Privacy: Must-Know Secret Secure WhatsApp Account

व्हाट्सएप टू-स्टेप वैरिफिकेशन
– फोटो : whatsapp.com


Enable 2FA on WhatsApp: कैसे मैनेज या बंद करें ?

अगर आपका मन कभी इस बंद करने का हुआ तो, नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें..

  • इसके लिए आपको सबसे पहले सेटिंग में जाकर अकाउंट पर टैप करें।
  • फिर टू स्टेप वैरिफिकेशन में जाएं।
  • वहां पर पिन बदल सकते हैं या फिर ऑफ भी कर सकते हैं।


Protect Your Privacy: Must-Know Secret Secure WhatsApp Account

व्हाट्सएप टू-स्टेप वैरिफिकेशन
– फोटो : whatsapp.com


Recovery email for WhatsApp PIN: इन बातों का रखें ध्यान

  • पिन में अपनी जन्मतिथि (Birth Date) या ‘123456’ या ‘111222’ जैसे आसान नंबर न रखें।
  • अपना पिन कभी भी किसी के साथ शेयर न करें, चाहे वह आपका करीबी ही क्यों न हो।
  • आप कभी भी अकाउंट सेक्शन में जाकर अपना पिन बदल सकते हैं या इस फीचर को डिसेबल कर सकते हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *