खेल जगत में हड़कंप:नीरज चोपड़ा-सुमित अंतिल ने कोच नवल पर लगाए मानसिक उत्पीड़न के आरोप; Sai तक पहुंची शिकायत – Neeraj Chopra And Sumit Antil Allege Mental Harassment Against Coach Naval


पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और मौखिक दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस शिकायत का समर्थन ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी किया है। अंतिल ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को लिखित शिकायत में कहा कि कोच नवल सिंह न केवल उनका मानसिक उत्पीड़न करते थे, बल्कि उनके और नीरज चोपड़ा के परिवारों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोच जानबूझकर अपमानजनक बातें रिकॉर्ड कर टीम प्रबंधन तक पहुंचाते थे, ताकि यह बातें खिलाड़ियों तक पहुंचें।

साइ का जवाब

साइ ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, लेकिन स्पष्ट किया कि नवल सिंह उनके कर्मचारी नहीं हैं। वे एएफआई द्वारा राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के तहत एक अन्य शीर्ष खिलाड़ी को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

अन्य खिलाड़ियों का समर्थन

अंतिल ने बताया कि उनकी शिकायत का समर्थन नीरज चोपड़ा के अलावा पैरा-एथलीट नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत किए एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर शीर्ष खिलाड़ियों की बात नहीं सुनी जाती, तो अन्य खिलाड़ियों को न्याय कैसे मिलेगा।

विवाद की पृष्ठभूमि

कोच नवल सिंह को 2015 में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला था और वे फिलहाल उभरते भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव को प्रशिक्षण दे रहे हैं। अंतिल ने आशंका जताई कि कोच का व्यवहार इस कारण भी हो सकता है कि वे चाहते हैं कि सचिन यादव, नीरज चोपड़ा से बेहतर प्रदर्शन करें। यह मामला अब खेल जगत में गंभीर चर्चा का विषय बन गया है और सभी की नजरें साई तथा एएफआई की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *