Artemis-2:सिर्फ Iphone 17 ही नहीं, Gopro… Nikon जैसे 28 कैमरों के साथ मून मिशन पर गए थे एस्ट्रोनॉट्स – Nasa Artemis Ii Mission Astronauts Use Iphone 17 Pro Max With 28 Camera On Board



नासा के आर्टेमिस-2 (Artemis-2) मिशन के तहत ओरियन स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के पिछले हिस्से से निकलकर पृथ्वी की ओर वापस लौट गया है। इस मिशन ने अपोलो 13 मिशन द्वारा 50 साळ पहले बनाया गया दूरी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। साल 1970 में अपोलो 13 मिशन ने 400,171 किलोमीटर की दूरी तय की थी, लेकिन आर्टेमिस-2 मिशन ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 4,06,771 किलोमीटर की दूरी तय की है। खास बात ये है कि आर्टेमिस-2 मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की टीम अपने साथ कई तरह के गैटे्स लेकर गई थी। इसमें लेटेस्ट iPhone 17 से लेकर कई तरह के प्रोफेशनल कैमरे शामिल थे। आइए जानते हैं…




Trending Videos

nasa artemis ii mission astronauts use iphone 17 pro max with 28 camera on board

आईफोन से ली गई शानदार तस्वीरें
– फोटो : नासा


iPhone 17 Pro Max से खींची गईं अंतरिक्ष की तस्वीरें

आर्टेमिस-2 मिशन में iPhone 17 Pro Max चर्चा का केंद्र रहा। कुछ एस्ट्रोनॉट्स अपने साथ लेटेस्ट iPhone 17 Pro Max लेकर मिशन में गए थे, जिससे उन्होंने धरती पर स्पेस की शानदार तस्वीरें भेजीं। मिशन के दौरान नासा ने iPhone 17 से ली गई तस्वीरों को रिलीज किया। 2 अप्रैल को साझा किए गए कुछ तस्वीरों में एस्ट्रोनॉट रीड वाइजमैन और क्रिस्टीना कोच अपने स्पेसक्राफ्ट के केबिन विंडो से धरती की ओर देखते नजर आए। स्मार्टफोन से ली गई धरती की इन तस्वीरों ने देखने वालों को हैरान कर दिया।


nasa artemis ii mission astronauts use iphone 17 pro max with 28 camera on board

Nikon D5
– फोटो : निकॉन


ऑनबोर्ड ले जाए गए 28 कैमरे

हालांकि iPhone ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन मिशन में सिर्फ स्मार्टफोन पर ही निर्भरता नहीं थी। अंतरिक्ष यात्रियों के पास हाई-एंड प्रोफेशनल कैमरे भी मौजूद थे। मिशन के दौरान Nikon D5, Nikon Z9 और GoPro HERO4 Black जैसे उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, ओरियन स्पेसक्राफ्ट में कुल 28 कैमरे लगाए गए थे, जिनकी मदद से हर महत्वपूर्ण पल को रिकॉर्ड किया गया।


nasa artemis ii mission astronauts use iphone 17 pro max with 28 camera on board

कई टेस्ट से पास हुआ iPhone 17
– फोटो : नासा


कैसे मिली iPhone को अंतरिक्ष में जाने की मंजूरी?

अंतरिक्ष में किसी भी डिवाइस को ले जाना आसान नहीं होता। iPhone 17 Pro Max को भी एक चार लेवल की सख्त सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सबसे पहले डिवाइस को सेफ्टी पैनल के सामने पेश किया गया, जहां इसकी सुरक्षा जांच की गई। इसके बाद संभावित खतरों की पहचान की गई, जिसमें टूटने वाले ग्लास और माइक्रोग्रैविटी में डिवाइस के व्यवहार को समझा गया। तीसरे चरण में इन खतरों से बचाव के उपाय तय किए गए और आखिरी चरण में यह सुनिश्चित किया गया कि ये उपाय सही तरीके से काम कर रहे हैं।


nasa artemis ii mission astronauts use iphone 17 pro max with 28 camera on board

माइक्रोग्रैविटी में डिवाइस की चुनौतियां
– फोटो : Apple


माइक्रोग्रैविटी में डिवाइस की चुनौतियां

अंतरिक्ष में डिवाइस का व्यवहार पृथ्वी से अलग होता है। वहां हीट मैनेजमेंट, बैटरी की स्थिरता और स्टोरेज जैसी चीजें बेहद महत्वपूर्ण हो जाती हैं। iPhone 17 Pro Max में इस्तेमाल किया गया Ceramic Shield 2 इसे मजबूत बनाता है, लेकिन नासा के लिए सिर्फ मजबूती ही नहीं, बल्कि हर तकनीकी पहलू का सुरक्षित होना जरूरी था।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *