Fingerprint Setup:अब Pin नहीं, अंगूठा लगाकर करें Paytm से Upi पेमेंट, जानें सेटअप का आसान तरीका – How To Setup Fingerprint Biometric Payment Authentication On Paytm Step By Step Process



आरबीआई ने 1 अप्रैल, 2026 से देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम की सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए अहम बदलाव किए हैं। यह बदलाव एटीएम, बैंक ट्रांजेक्शन और यूपीआई समेत कई तरह के डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर लागू हुए हैं। यूपीआई की बात करें, तो अब तक आप क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद PIN डालकर पेमेंट करते थे, लेकिन अब ये सिस्टम बदल गया है। अब पेटीएम, गूगल पे और फोनपे जैसे यूपीआई एप से पेमेंट के लिए आपको PIN एंटर करने की जरूरत नहीं होगी।




Trending Videos

how to setup fingerprint biometric payment authentication on Paytm step by step process

पेटीएम
– फोटो : Twitter: @Paytm


UPI पेमेंट एप्स के लिए लागू हुआ नया बायोमेट्रिक सिस्टम

1 अप्रैल से यूपीआई एप के जरिए पेमेंट के लिए नया बायोमेट्रिक सिस्टम लागू कर दिया गया है। इससे पेमेंट करने का प्रोसेस और भी आसान और सिक्योर हो गया है। अब आप PIN के बदले स्क्रीन पर अपना फिंगरप्रिंट लगाकर पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने यूपीआई एप पर फ्रिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन सिस्टम को एक्टिवेट करना होगा। अगर आप पेटीएम (Paytm) यूजर हैं तो यहां हम आपको इसके एप पर फ्रिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन को एक्टिवेट करने का तरीका बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आज से खत्म हुआ UPI PIN का झंझट; अब अंगूठा लगाते ही चुटकियों में होगा पेमेंट, जानें नया नियम


how to setup fingerprint biometric payment authentication on Paytm step by step process

पेटीएम पर एक्टिवेट करें बायोमेट्रिक सेटिंग
– फोटो : Paytm


पेटीएम यूजर्स ऐसे एक्टिवेट करें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

इसके लिए सबसे पहले अपने फोन पर पेटीएम एप को अपडेट कर लें। अगर एप पहले से अपडेट है तो उसे ओपन करें। एप के होम पेज पर आपको सबसे ऊपर फिंगरप्रिंट पेमेंट को एक्टिवेट करने के लिए Active Now का बटन दिखेगा।


how to setup fingerprint biometric payment authentication on Paytm step by step process

हर अकाउंट में जोड़ सकते हैं अलग फिंगरप्रिंट
– फोटो : पेटीएम


इसपर टैप करते ही आपको एप में जोड़े गए बैंक अकाउंट दिखेंगे। अगर आपने एक से ज्यादा अकाउंट जोड़े हैं, तो हर अकाउंट के लिए अलग फिंगरप्रिंट एड कर सकते हैं। अकाउंट पर टैप करते ही आपको स्क्रीन पर फ्रिंगरप्रिंट दर्ज करने को कहा जाएगा। स्क्रीन पर फ्रिंगर टच दर्ज करते ही आपका फ्रिंगरप्रिंट सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: साल भर में यूपीआई से हुए ₹308 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन; मार्च में हर दिन हुआ 1 लाख करोड़ का लेनदेन


how to setup fingerprint biometric payment authentication on Paytm step by step process

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से सिक्योर होगा पेमेंट
– फोटो : पेटीएम


फिंगरप्रिंट पेमेंट एक्टिवेट होने के बाद आपको स्क्रीन पर “All your accounts are now secured with fingerprint” नोटिफिकेशन दिखाई देगा। इसके बाद आप जब भी क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट करने की कोशिश करेंगे तो आपको फिंगरप्रिंट दर्ज कर पेमेंट ऑथेंटिकेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *