Ipl 2026:ओपनिंग करने क्यों उतरे ऋषभ पंत, क्या आगे भी जारी रहेगी रणनीति? लखनऊ के कप्तान ने हार की वजह भी बताई – Ipl 2026: Rishabh Pant Defends Opening Move, Blames Extra Runs As Lsg Fall To Dc
{“_id”:”69cdec5f756db5777b053945″,”slug”:”ipl-2026-rishabh-pant-defends-opening-move-blames-extra-runs-as-lsg-fall-to-dc-2026-04-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IPL 2026: ओपनिंग करने क्यों उतरे ऋषभ पंत, क्या आगे भी जारी रहेगी रणनीति? लखनऊ के कप्तान ने हार की वजह भी बताई”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}

ऋषभ पंत
– फोटो : IANS/IPL/BCCI
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ओपनिंग करने उतरना चर्चा का बड़ा विषय बन गया। आमतौर पर मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले पंत ने इस फैसले को मैच के बाद साफ तौर पर रणनीति का हिस्सा बताया। पंत ने कहा, ‘यह फैसला अचानक नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। हम चाहते थे कि निकोलस पूरन मिडिल ओवर्स में आक्रामक भूमिका निभाएं।’