Central Contracts:ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के किन खिलाड़ियों को मिला केंद्रीय अनुबंध? जानें कितनी होगी सैलरी – Australia & South Africa Central Contracts: Full Player List, Salary Structure And Key Highlights
मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने क्या कहा?
मैक्सवेल अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं। ऐसे में उनका कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होना तय था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, ‘कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में आने वाले शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए समय के साथ प्रदर्शन करने वालों को जगह देकर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। अगले 12 महीनों में दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के में सीरीज जहां के मौसम अलग-अलग है। इसके अलावा घरेलू सीरीज भी होनी है। हम जानते हैं कि हमें कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों के अलावा दूसरे खिलाड़ियों की भी जरूरत होगी और हम उनका इस्तेमाल भी करेंगे।’
चयनकर्ताओं ने 24 उपलब्ध कॉन्ट्रैक्ट में से सिर्फ 21 दिए हैं (पिछले साल के 23 से कम), और टेस्ट क्रिकेट की तरफ ज्यादा ध्यान दिया गया है। ऐसे समय में जब बड़े खिलाड़ियों को इतनी राशि देना कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दिलचस्पी कम हो जाए, एक बड़ी चिंता है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (सत्र 2026-27) में शामिल खिलाड़ी: जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर, एडम जैम्पा।