Aphc Vacancy:हाईकोर्ट में निकलीं ढेरों पदों पर भर्ती, 7वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; वेतन 20000 से 147760 तक – Aphc Recruitment 2026: Apply Online For 300 Assistant, Deo, Typist And Other Posts
APHC Vacancy 2026: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जारी इस भर्ती में सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट और ऑफिस सबऑर्डिनेट सहित कुल 300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।