Nhai Summer Internship:हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका, हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये; जानें योग्यता – Nhai Summer Internship 2026: Earn ₹20,000 Monthly While Working On Highway Projects
NHAI Summer Internship Registration: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने साल 2026 के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप शुरू की है। इस इंटर्नशिप में छात्रों को देशभर में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें असली काम का अनुभव मिलेगा और वे अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। जो छात्र इसमें रुचि रखते हैं, वे NHAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह इंटर्नशिप 4 मई से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कई तकनीकी और गैर-तकनीकी विषयों को शामिल किया गया है। तकनीकी क्षेत्रों में सिविल इंजीनियरिंग, आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं। वहीं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में कानून (BA LLB), वाणिज्य, विज्ञान (BA/BCom/BSc), प्रबंधन (MBA- HR, फाइनेंस, मार्केटिंग), जनसंचार और लाइब्रेरी साइंस के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
हर महीने मिलेंगे 20,000 रुपये
चयनित उम्मीदवारों को NHAI मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में काम करने का मौका मिलेगा, जहां वे अनुभवी पेशेवरों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। इससे उन्हें भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को 20,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।