Broadband Internet: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि भारत के सभी हाई स्कूलों में अगले 2-3 वर्षों के भीतर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध होगा।
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी प्रकार की शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को समाहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षकों को एआई का ज्ञान प्रदान करने के लिए उनकी क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
प्रधान ने कहा कि देश के लगभग 60 प्रतिशत हाई स्कूल ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, “अगले दो-तीन वर्षों में देश के सभी हाई स्कूल ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ जाएंगे।”