Idbi Bank Junior Job:आईडीबीआई बैंक ने जारी किया 1300 पदों का विस्तृत नोटिफिकेशन, स्नातक वाले आज से करें आवेदन – Idbi Bank Recruitment 2026: 1300 Posts Announced, Graduates Can Apply From Today


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Sun, 08 Mar 2026 10:53 AM IST

IDBI Bank Junior Vacancy: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड O) और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए 1300 पदों का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए स्नातक उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


IDBI Bank Recruitment 2026: 1300 Posts Announced, Graduates Can Apply From Today

IDBI Bank
– फोटो : IDBI Bank



विस्तार

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

Trending Videos


महत्वपूर्ण तिथियां
































गतिविधि तिथि
पात्रता मानदंड की अंतिम तिथि 1 मार्च, 2026
विज्ञापन जारी होने की तिथि 6 मार्च, 2026
ऑनलाइन पंजीकरण (आवेदन व संशोधन) 8 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026
आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 12 अप्रैल 2026
ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि (दोपहर सत्र) 12 अप्रैल 2026


क्या है आवेदन की सभी शर्तें?


  • जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड ‘O’): उम्मीदवार के पास एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।  सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक जरूरी हैं। केवल डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। इस पद के लिए आयु 1 मार्च 2026 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

  • असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘A’): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है।  साथ ही किसी भी सरकारी बैंक, निजी बैंक, सहकारी बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कम से कम 2 साल का काम का अनुभव होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों को शाखा बैंकिंग, संचालन, लोन, बिक्री या अन्य बैंकिंग कार्यों का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए आयु 1 मार्च 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *