Btc Vacancy 2026:बीटीसी में फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के 157 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन – Btc Recruitment 2026: 157 Vacancies Announced For Forester And Forest Guard Posts


BTC Recruitment 2026: बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद  (BTC), कोकराझार के केंद्रीय चयन बोर्ड (सीएसबी) ने वनपाल-I और वन रक्षक (श्रेणी III) पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। बीटीसी वन विभाग के अंतर्गत कुल 157 रिक्तियां भरी जाएंगी।

Trending Videos

इन पदों के लिए असम के बीटीसी क्षेत्र के स्थायी निवासी और राज्य के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र अभ्यर्थी 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

आवेदन के लिए योग्यता


  • फॉरेस्टर-I पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। 

  • वन रक्षक (Forest Guard) पद के लिए अभ्यर्थी का उच्च माध्यमिक (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

  • आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तथा ओबीसी/एमओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *