बहु-उद्देश्यीय सभागार में आयोजित होने वाले इस मेले में 60 से अधिक कई छोटी-बड़ी कंपनियों के कैंपस पहुंचने की उम्मीद है। कंपनियों के इस मेले में आने के लिए 28 फरवरी तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। डीयू की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) अधिकारी के अनुसार जॉब व इंटर्नशिप मेले में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों को इंटर्नशिप और अंतिम वर्ष के छात्रों को नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
सेल का प्रयास है कि हर बार की तरह इस बार भी अधिक से अधिक कंपनियां जॉब ऑफर के साथ कैंपस पहुंचे। बीते साल इस मेले में 65 से अधिक कंपनियां कैंपस पहुंची थी। जॉब मेले में जॉब ऑफर लेकर आने वाली कंपनियां वार्षिक पैकेज के रूप में औसत 3.5 लाख रुपये से लेकर आठ लाख रुपये तक की पेशकश कर सकती है। जबकि इंटर्नशिप के लिए सप्ताह में आठ से दस घंटे काम करने के लिए न्यूनतम पांच हजार रुपये तक की पेशकश हो सकती है। प्रशासन उम्मीद कर रहा कि डीयू के छात्रों की काबलियत को देखते हुए उन्हें 10 लाख बार्षिक से भी अधिक के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं।