Winter Olympics:आरिफ मोहम्मद का मिलानो कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक में जलवा, पुरुष स्लालोम में 39वां स्थान हासिल – Arif Mohammad Shines At The Milano-cortina Winter Olympics


भारत के शीर्ष अल्पाइन स्की खिलाड़ी आरिफ मोहम्मद खान ने मिलान कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक में पुरुष स्लालोम स्पर्धा में दो संयुक्त रन के बाद 39वां स्थान हासिल किया। आरिफ ने स्टेलवियो स्की सेंटर पर दोनों रन मिलाकर 2 मिनट 41.60 सेकंड का समय निकाला। दोनों रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों में वह 39वें और अंतिम स्थान पर रहे। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने शीतकालीन ओलंपिक के पुरुष स्लालोम में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

पहले रन में आरिफ 96 प्रतिभागियों में 1:22.12 मिनट के समय के साथ 44वें स्थान पर रहे, जबकि दूसरे रन में उन्होंने 1:19.48 मिनट का समय निकालकर 39वां स्थान प्राप्त किया। दोनों रन का संयुक्त समय 2:41.60 रहा, जिससे उन्हें कुल मिलाकर 39वां स्थान मिला। इससे पहले भारतीय पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किशोर रतन राय के नाम था, जिन्होंने कैलगरी शीतकालीन ओलंपिक में 2:52.21 मिनट के समय के साथ 49वां स्थान हासिल किया था। शीतकालीन ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ स्लालोम प्रदर्शन महिला वर्ग में शैलजा कुमार के नाम है, जिन्होंने 1988 के कैलगरी खेलों में 2:52.27 मिनट के समय के साथ 28वां स्थान प्राप्त किया था।

35 वर्षीय आरिफ का संयुक्त समय स्विट्जरलैंड के स्वर्ण पदक विजेता कोइक मील्लार्ड (1:53.61) से 47.99 सेकंड अधिक रहा। ऑस्ट्रिया के फाबियो गस्ट्रीन ने 1:53.96 के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि नॉर्वे के हेनरिक क्रिस्टाफरसेन 1:54.74 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *