Team India U19 Champion:अंडर-19 चैंपियंस पर पैसों की बारिश, टीम इंडिया को 7.5 करोड़ का नकद पुरस्कार देगा Bcci – Bcci Announces Rs 7.5 Crore Cash Reward For India U19 World Cup Winners



इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम पर बीसीसीआई ने इनामों की बारिश कर दी है। बोर्ड ने खिलाड़ियों, तकनीकी स्टाफ और चयन समिति के लिए कुल 7.5 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि घोषित की है।




Trending Videos

BCCI Announces Rs 7.5 Crore Cash Reward For India U19 World Cup Winners

भारतीय टीम मालामाल
– फोटो : IANS


रकम बंटवारे पर काम जारी

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए कहा, ‘जिम्बाब्वे और नामीबिया में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपये का कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। खिलाड़ियों, तकनीकी स्टाफ और चयन समिति के बीच राशि के बंटवारे पर काम चल रहा है, लेकिन कुल इनाम 7.5 करोड़ रुपये ही होगा।’


BCCI Announces Rs 7.5 Crore Cash Reward For India U19 World Cup Winners

भारतीय टीम मालामाल
– फोटो : IANS


फाइनल में भारत का दबदबा

हरारे में खेले गए फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक ने टीम की जीत की नींव रखी। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का अहम योगदान दिया। भारत ने 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर बिखर गया। कालेब फाल्कनर के 115 रन भी टीम को हार से नहीं बचा सके। इंग्लिश टीम 311 रन पर सिमट गई।


BCCI Announces Rs 7.5 Crore Cash Reward For India U19 World Cup Winners

भारतीय टीम मालामाल
– फोटो : IANS


पुरुष और महिला, दोनों खिताब भारत के पास

इस जीत के साथ भारत के पास अंडर-19 पुरुष और महिला, दोनों विश्व कप ट्रॉफियां हैं। यह भारतीय क्रिकेट सिस्टम की मजबूती का बड़ा संकेत माना जा रहा है। भारत ने निकी प्रसाद के नेतृत्व में अंडर-19 टी20 विश्वकप 2025 का खिताब जीता था। तब भारत ने फाइनल में द. अफ्रीका को हराया था।


BCCI Announces Rs 7.5 Crore Cash Reward For India U19 World Cup Winners

भारतीय अंडर-19 टीम
– फोटो : IANS


जल्द आएंगे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

सैकिया ने यह भी बताया कि जल्द ही सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘यह शानदार उपलब्धि मजबूत खिलाड़ी विकास प्रणाली, प्रतिस्पर्धी घरेलू ढांचे, बेहतरीन कोचिंग और प्रतिभा पहचान की प्रक्रिया का नतीजा है। आयु वर्ग क्रिकेट हमारी प्राथमिकता है और भविष्य के लिए हम इन नींवों को और मजबूत करेंगे। शाबाश लड़कों, देश को तुम पर गर्व है।’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *