फुटबॉल की सबसे बड़ी जंग:क्या फीफा विश्वकप 2026 में भिड़ सकते हैं मेसी-रोनाल्डो? खेल नहीं, विरासत होगी दांव पर – Messi Vs Ronaldo: Will Fifa World Cup 2026 Host The Final Goat Battle?
{“_id”:”695b3f0c1ffd16ce220b2cf8″,”slug”:”messi-vs-ronaldo-will-fifa-world-cup-2026-host-the-final-goat-battle-2026-01-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फुटबॉल की सबसे बड़ी जंग: क्या फीफा विश्वकप 2026 में भिड़ सकते हैं मेसी-रोनाल्डो? खेल नहीं, विरासत होगी दांव पर”,”category”:{“title”:”Football”,”title_hn”:”फुटबॉल”,”slug”:”football”}}

मेसी बनाम रोनाल्डो
– फोटो : ANI
लियोनल मेसी बनाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सिर्फ ये नाम ही स्टेडियम खचाखच भर देने और करोड़ों फैंस को टीवी स्क्रीन से चिपका देने के लिए काफी हैं। यह प्रतिद्वंद्विता 2008 में आकार लेने लगी और 2009 में यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में अपने पहले शिखर पर पहुंची, जहां बार्सिलोना ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया और मेसी ने बाजी मारी।
इसके बाद जब रोनाल्डो रियल मैड्रिड पहुंचे, तो एल क्लासिको फुटबॉल का सबसे बड़ा मंच बन गया। 2018 तक दोनों खिलाड़ी लगभग हर सीजन आमने-सामने आए, कई बार एक ही साल में तीन से ज्यादा मुकाबले हुए। इस दौर में दोनों ने एक-दूसरे को लगातार बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया और फुटबॉल को कला, ताकत और गोलों की बारिश का संगम बना दिया।