Mann Ki Baat Live:’ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया’, मन की बात में बोले पीएम मोदी – Pm Modi Mann Ki Baat Live Updates Narendra Modi Address Nation Broadcast 129th Episode


11:41 AM, 28-Dec-2025

‘हमारा दायित्व है कि हम अपनी विरासत को न भूलें’

साथियो, ये हमारा दायित्व है कि हम अपनी विरासत को ना भूलें। हम आजादी दिलाने वाले नायक-नायिकाओं की महान गाथा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं | आपको याद होगा जब हमारी आजादी के 75 वर्ष हुए थे, तब सरकार ने एक विशेष website तैयार की थी | इसमें एक विभाग ‘Unsung Heroes’ को समर्पित किया गया था | आज भी आप इस website पर visit करके उन महान विभूतियों के बारे में जान सकते हैं जिनकी देश को आजादी दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका रही है।

11:39 AM, 28-Dec-2025

स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि जी को पीएम मोदी ने किया याद

साथियो, अगले महीने हम देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाएंगे। जब भी ऐसे अवसर आते हैं, तो हमारा मन स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता के भाव से भर जाता है | हमारे देश ने आजादी पाने के लिए लंबा संघर्ष किया है | आजादी के आंदोलन में देश के हर हिस्से के लोगों ने अपना योगदान दिया है | लेकिन, दुर्भाग्य से आजादी के अनेकों नायक-नायिकाओं को वो सम्मान नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था |

ऐसी ही एक स्वतंत्रता सेनानी हैं – ओडिशा की पार्वती गिरि जी | जनवरी 2026 में उनकी जन्म-शताब्दी मनाई जाएगी | उन्होंने 16 वर्ष की आयु में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में हिस्सा लिया था | साथियो, आजादी के आंदोलन के बाद पार्वती गिरि जी ने अपना जीवन समाज सेवा और जनजातीय कल्याण को समर्पित कर दिया था। उन्होंने कई अनाथालयों की स्थापना की | उनका प्रेरक जीवन हर पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा।

11:38 AM, 28-Dec-2025

तमिल भाषा को लेकर बच्चों और युवाओँ में आकर्षण दिख रहा है

फिजी में भारतीय भाषा और संस्कृति के प्रसार के लिए एक सराहनीय पहल हो रही है। वहां की पीढ़ी को तमिल भाषा से जोड़ने के लिए स्कूल में तमिल दिवस मनाया गया। वहां बच्चों ने तमिल में कविताएं सुनाईं और प्रस्तुतियां दीं। हमारे देश में तमिल भाषा के प्रचार के लिए लगातार काम हो रहा है। हाल ही में काशी में चौथा काशी तमिल संगमम का आयोजन हुआ। इस साल काशी तमिल संगमम में तमिल भाषा सीखने पर खासा जोर दिया गया। इस दौरान काशी के 50 से ज्यादा स्कूलों में विशेष अभियान भी चलाया गया। मुझे खुशी है कि आज देश के दूसरे हिस्सों में भी बच्चों और युवाओं के बीच तमिल भाषा को लेकर नया आकर्षण दिख रहा है – यही भाषा की ताकत है, यही भारत की एकता है ।  

11:34 AM, 28-Dec-2025

कश्मीर के बारामूला में मिले बौद्ध स्तूपों के अवशेष

पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में जेहानपोरा में पुरात्वविदों ने यहां के छोटे टीलों पर ध्यान दिया। इसके बाद इन टीलों का वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया। ड्रोन और जमीन की मैपिंग की गई। पता चला कि ये टीले प्राकृतिक नहीं हैं, बल्कि किसी पुरानी इमारत के अवशेष हैं। इसके बाद फ्रांस के एक म्यूजियम के आर्काइव में धुंधला सा चित्र मिला, जिनमें बौद्ध धर्म के स्तूप नजर आ रहे थे। कश्मीर के जेहानपोरा का यह परिसर हमें याद दिलाता है कि कश्मीर का अतीत क्या था और उसकी पहचान कितनी समृद्ध थी। 

11:21 AM, 28-Dec-2025

परंपरा से जुड़ रहे युवा

साथियों आज का जीवन तकनीक से संचालित हो रहा है और जो बदलाव सदियों में आते थे वे अब कुछ वर्षों में हो जाते हैं। कई बार चिंता जताई जाती है कि रोबोट कहीं इंसानों की जगह न ले लें। मुझे खुशी होती है कि अगली पीढ़ी अपनी संस्कृति की जड़ों को अच्छी तरह से सहेज रही है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने कुछ वर्षों पहले वहां के छात्रों ने संगीत की जरूरत महसूस हुई। जहां से छोटी म्यूजिक क्लास शुरू हुई। न बड़ा मंच न बड़ा बजट। धीरे-धीरे ये पहल बढ़ती गई और आज हम इसे गीतांजलि आईआईएस के नाम से जानते हैं। यहां हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत है, लोक परंपराएं हैं। छात्र यहां साथ बैठक रियाज करते हैं और छात्रों के परिवार और प्रोफेसर भी यहां जुड़े हैं। जो विदेश चले गए वे भी ऑनलाइन इससे जुड़े हैं। दुनिया के अलग-अलग कोनों से जुड़े भारतीय भी अपनी परंपरा को संभाल रहे हैं। दुबई में भी एक कन्नड़ पाठशाला का जन्म हुआ, जहां बच्चों को कन्नड़ पढ़ना और लिखना सिखाया जाता है। आज इससे एक हजार से ज्यादा लोग जुड़े हैं। वाकई कन्नड़ की भाषा हमारा गर्व है। 

11:15 AM, 28-Dec-2025

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से प्रतिभा दिखा रहे युवा

आज देश के भीतर युवाओँ को प्रतिभा दिखाने के नए नए अवसर मिल रहे हैं। ऐसे कई प्लेटफॉर्म विकसित हो रहे हैं, जहां युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। ऐसा ही एक मंच है स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन। ये ऐसा मंच है, जहां आइडिया एक्शन में बदलते हैं। इस हैकाथॉन के दौरान 80 से अधिक विभागों की  270 से ज्यादा समस्याओं पर छात्रों ने काम किया। छात्रों ने ऐसे सुझाव दिए, जो रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े थे। ऐसे ही छात्रों ने ट्रैफिक से जुड़े रोचक सुझाव दिए। गांवों में डिजिटल बैंकिंग, साइबर सिक्योरिटी पर सुझाव दिए। कई युवाओं ने कृषि की चुनौतियों पर सुझाव दिए। युवाओ ने कई सटीक सुझाव दिए हैं और इस तरह से हैकाथॉन का समय-समय पर आयोजन होता रहता है। मेरी अपील है कि युवा इन हैकाथॉन में हिस्सा लें। 

 

11:15 AM, 28-Dec-2025

यंग लीडर डायलॉग का किया जिक्र

मेरे प्यारे देशवासियों, आज दुनिया भारत को नई आशा के साथ देख रही है और भारत की उम्मीदों की वजह इसकी युवा शक्ति, विज्ञान और तकनीक में हमारी उपलब्धि। भारत के युवाओं में कुछ नया करने का जुनून है और वे उतने ही जागरूक भी है। युवा मुझसे पूछते हैं कि वे कैसे देश के विकास में कैसे योगदान दे सकते हैं। हमारे युवा साथियों की जिज्ञासा का समाधान यंग लीडर डायलॉग है। पिछले दिनों उसका पहला संस्करण हुआ था और अब जल्द ही उसका दूसरा संस्करण आएगा। मैं भी इसमें जरूर शामिल होऊंगा। इसमें हमारे युवा इनोवेशन, फिटनेस, कृषि जैसे अहम विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। मुझे ये देखकर अच्छा लगा, इसमें युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है। कुछ दिन पहले एक क्विज प्रतियोगिता में लाखों युवा शामिल हुए। 

 

11:07 AM, 28-Dec-2025

खेलों के लिहाज से यादगार रहा 2025

साथियों 2025 खेल के लिहाज से भी एक यादगार साल रहा हमारी पुरुष टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। भारत की बेटियों ने वर्ल्ड कप जीता। पैरा एथलीटों ने विश्व चैंपियनशिप में कई पद जीतकर साबित किया कि कोई बाधा देश के कदमों को नहीं रोक सकती। विज्ञान और अंतरिक्ष में भी भारत ने बड़ी छलांग लगाई और शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो आईएसएस पर पहुंचे। भारत में चीतों की संख्या भी बढ़ रही है। आस्था, संस्कृति की विरासत एक साथ दिखाई दी। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को चकित किया। स्वदेशी को लेकर भी लोगों का उत्साह खूब दिखाई दिया। लोग वहीं सामान खरीद रहे हैं, जिसमें भारतीय का पसीना लगा हो। हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने देश को नया आत्मविश्वास दिया है। अब 2026 में देश नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। 

11:04 AM, 28-Dec-2025

ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मन की बात में आपका फिर से स्वागत है। कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और इस दौरान पूरे एक साल की यादें मन में घूम रही हैं। 2025 ने ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। इस साल ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने देखा आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। लोगों ने अपने-अपने तरीके से अपने भाव व्यक्त किए। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भी यही जज्बा देखने को मिला। 

10:46 AM, 28-Dec-2025

22 भाषाओं में प्रसारित होता है मन की बात कार्यक्रम

मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से होती है। 30 मिनट के इस रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी देश-विदेश के समसामयिक मुद्दों और पर्यावरण के विषयों पर बात करते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *