Laptop Tips:लैपटॉप को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं आपकी 5 बुरी आदतें, आज ही सुधारें नहीं तो होगा भारी नुकसान – 5 Habits That Damage Your Laptop And How To Fix Them



अक्सर ऐसा होता है कि ऑफिस में जरूरी प्रेजेंटेशन बनाते समय या ऑनलाइन मीटिंग के बीच अचानक लैपटॉप हैंग होने लगता है, फैन तेज आवाज करने लगता है या बैटरी उम्मीद से कहीं जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में हम झुंझलाकर सोचते हैं कि लैपटॉप पुराना हो गया है या उसमें कोई बड़ी खराबी आ गई है। जबकि हकीकत यह है कि इसकी जड़ हमारी रोज की छोटी-छोटी गलत आदतें होती हैं। इन आदतों के वजह से लैपटॉप की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों को नुकसान पहुंचता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका लैपटॉप कई साल तक सही चले, तो इन आदतों को समय रहते बदलना बेहद जरूरी है।




Trending Videos

5 habits that damage your laptop and how to fix them

लैपटॉप चार्जिंग
– फोटो : AI


1. लैपटॉप को बैटरी पर इस्तेमाल करना 

अक्सर लोग लैपटॉप को बैटरी पर चलाना पसंद करते हैं और उसे बार-बार चार्ज करते रहते हैं। लेकिन यही आदत बैटरी की लाइफ को कम कर देती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि आपके पास बिजली का स्रोत उपलब्ध है, तो उसे प्लग इन करके ही इस्तेमाल करें। लगातार बैटरी डिस्चार्ज और रिचार्ज करने से उसका चार्जिंग साइकल तेजी से खत्म होने लगती है जिससे लाइफ काफी कम हो जाती है। आधुनिक लैपटॉप प्लग इन रहने पर भी बैटरी को सुरक्षित रखने में सक्षम होते हैं।


5 habits that damage your laptop and how to fix them

बिना ब्रांड वाले चार्जर
– फोटो : AI


2. सस्ते या बिना ब्रांड वाले चार्जर से बचें 

कभी भी सस्ते या अनब्रांडेड चार्जर का उपयोग न करें। ये चार्जर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर नहीं बने होते हैं और न ही बेहतर चार्जिंग स्पीड देते हैं। अनब्रांडेड चार्जर में अक्सर करंट के फ्लकचुएट होने की गड़बड़ी सामने आती है, जिससे लैपटॉप की बैटरी खराब हो सकती है और यहां तक कि मदरबोर्ड के जलने का भी खतरा रहता है। ऐसा हुआ तो आपका भारी-भरकम नुकसान हो सकता है।


5 habits that damage your laptop and how to fix them

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Freepik


3. बिस्तर या सोफे पर सीधे इस्तेमाल न करें 

लैपटॉप को कभी भी बिस्तर या सोफे जैसी नरम सतहों पर सीधे रखकर उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे लैपटॉप के नीचे बने वेंटिलेशन पोर्ट ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे डिवाइस ओवरहीट होने लगता है। साथ ही, इन सतहों से भारी मात्रा में धूल कंप्यूटर के अंदर जा सकती है, जो भविष्य में हार्डवेयर को नुकसान पहुंचाती है।


5 habits that damage your laptop and how to fix them

एंटीवायरस
– फोटो : AI


4. पेड एंटीवायरस पर पैसे बर्बाद न करें 

लैपटॉप के लिए आपको अलग से एंटीवायरस इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। आज कल लैपटॉप में डिफॉल्ट मिलने वाला एंटीवायरस ही कई तरह के वायरस और मैलवेयर को हटा देता है। आपको सिर्फ समय-समय पर उसे अपडेट करते रहने की जरूरत है। विंडोज और मैक दोनों तरह के लैपटॉप में फ्री एंटीवायरस मिलता है जो डिवाइस को वायरस से सुरक्षित रखने में काफी होता है। अलग से एंटीवायरस को इंस्टॉल करने पर लैपटॉप के स्लो होने की दिक्कत सामने आने लगती है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *