Gujarat:बनासकांठा में भारी बवाल; भीड़ का पुलिस और वन अधिकारियों पर हमला, 47 अफसर घायल – Gujarat Mob Attacks Police Forest Officials In Banaskantha 47 Injured


शनिवार को गुजरात के बनासकांठा जिले में भारी बवाल हो गया। दरअसल लोगों की भीड़ ने शनिवार दोपहर जिले के पाडलिया गांव में पुलिस, वन और राजस्व विभागों के अधिकारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में कम से कम 47 अधिकारी घायल हुए हैं। हमले की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 36 लोगों को अंबाजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को आगे के इलाज के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। 

Trending Videos

कलेक्टर बोले- लोगों ने पत्थर, तीर-कमान से किया हमला

बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब पुलिस, वन और राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त टीम वन विभाग के सर्वे नंबर 9 इलाके में नर्सरी और पौधारोपण का काम कर रही थी। इसी दौरान करीब 500 लोगों की भीड़ वहां पहुंची और अधिकारियों पर हमला बोल दिया। भीड़ ने अधिकारियों पर पत्थर फेंके और तीर-कमान से हमले किए। कलेक्टर ने बताया कि घायल अधिकारियों की हालत स्थिर है। जिस जगह हिंसा हुई, वह इलाका अंबाजी तीर्थ शहर से 14 किलोमीटर दूर दांता तालुका में स्थित है। 

ये भी पढ़ें- Who Is New CIC of India: कौन हैं राज कुमार गोयल? जो संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त का पद; 15 दिसंबर को लेंगे शपथ

अन्य वीडियो

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *