Health Tips:ब्रिटिश डॉक्टर ने 35 के बाद भी जवान रहने के बताए पांच ‘मंत्र’, पालन कर लिए तो हमेशा दिखेंगे जवां – Health Tips For 35 Year Old Man Woman British Doctor Explained Healthy Habits Rules
Health Tips For 35 Year-Old Woman: उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन आप कितने ‘जवां’ दिखते हैं और महसूस करते हैं, यह पूरी तरह से आपकी दैनिक आदतों पर निर्भर करता है। 35 की उम्र के बाद, शरीर की कोशिकाएं और मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे बदलना शुरू कर देते हैं, जिसके लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव करना जरूरी हो जाता है।
अगर हम अपनी दिनचर्या में कुछ सरल और विज्ञान-आधारित नियमों को शामिल कर लें, तो हम न केवल शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। ये आदतें लंबी उम्र, बेहतर संज्ञानात्मक कार्य और बीमारियों से बचाव की गारंटी देती हैं। इन्हीं महत्वपूर्ण आदतों के बारे में ब्रिटेन के फेमस डॉक्टर आमिर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके बताया है। उन्होंने 35 के बाद हर व्यक्ति के लिए पांच नियमों को पालन करने का सुझाव दिया है, जिसके आपको भी जानना चाहिए।

2 of 6
सुबह की धूप लेना
– फोटो : Adobe Stock
सुबह की रोशनी लें
डॉ. खान के अनुसार, सुबह जल्दी उठकर प्राकृतिक रोशनी लेना बहुत आवश्यक है। सुबह की रोशनी सीधे हमारी सर्केडियन रिदम यानी शरीर की आंतरिक घड़ी को नियंत्रित करती है। यह मेलाटोनिन (नींद का हार्मोन) के उत्पादन को रोकती है और दिन की शुरुआत के लिए आवश्यक हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाती है। इससे आपकी नींद की गुणवत्ता सुधरती है और आप दिनभर अधिक सतर्क महसूस करते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: रोटी-सब्जी के साथ लंच में जरूर शामिल करें ये दो चीजें, एक्सपर्ट ने दिया सुझाव

3 of 6
दौड़ना
– फोटो : Adobe Stock
रोज VO2 मैक्स को बढ़ाएं
मैक्स (अधिकतम ऑक्सीजन उपयोग क्षमता) आपके हृदय स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण संकेतक है। इसे बढ़ाने के लिए रोजाना थोड़ी देर तेज इंटेंसिटी वाली कसरत करें। 20-30 सेकंड के लिए तेज दौड़ना या सीढ़ियां चढ़ना जैसी गतिविधियां करें। ये छोटी लेकिन तीव्र कसरत न केवल फेफड़ों की क्षमता, बल्कि हृदय की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाती है, जिससे आप लंबे समय तक जवां बने रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Winter Health Care For Kids: ठंड में क्यों झट से बीमार पड़ जाते हैं बच्चे? डॉक्टरों ने बताया असली कारण

4 of 6
ब्लड प्रेशर
– फोटो : Freepik.com
अपना ब्लड प्रेशर जानें
डॉ. खान जोर देते हैं कि 35 के बाद नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर जांचते रहें। हाई ब्लड प्रेशर को भी ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि इसके कोई लक्षण नहीं होते। ब्लड प्रेशर की जानकारी होने से आप हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए समय पर जीवनशैली में बदलाव या चिकित्सा उपचार शुरू कर सकते हैं।

5 of 6
अपने संतुलन का ट्रेनिंग करें
– फोटो : Adobe Stock
अपने संतुलन का ट्रेनिंग करें
उम्र के साथ संतुलन बिगड़ने लगता है, जिससे गिरने का खतरा बढ़ जाता है। अपने न्यूरोमस्कुलर सिस्टम को एक्टिव रखने के लिए रोज एक पैर पर खड़े होने या योग जैसे अभ्यास करें। इससे चोट लगने का जोखिम कम होता है और तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों के बीच बेहतर समन्वय बना रहता है।