पलाश-स्मृति की शादी टलने के बाद बहन पलक की पहली पोस्ट, लोगों ने कुछ इस तरह किया सपोर्ट – Palak Muchhal Concert Post Amid Palash And Smriti Mandhana Wedding Postponed
{“_id”:”692c98c81492f50b7b002d02″,”slug”:”palak-muchhal-concert-post-amid-palash-and-smriti-mandhana-wedding-postponed-2025-12-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पलाश-स्मृति की शादी टलने के बाद बहन पलक की पहली पोस्ट, लोगों ने कुछ इस तरह किया सपोर्ट”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}
Palak Muchhal First Post Amid Wedding Postponed: स्मृति मंधाना के साथ पलाश की शादी टलने के बीच उनकी बहन और गायिका पलक मुछाल ने अपने कॉन्सर्ट को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। इसी पोस्ट पर कई लोगों ने रिएक्शन्स दिए हैं।

पलक और पलाश-स्मृति मंधाना
– फोटो : एक्स
विस्तार
संगीतकार पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी पिछले कई दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। दोनों की शादी धूमधाम से 24 नवंबर को होने वाली थी लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के चलते शादी को टाल दिया गया। इसी बीच पलाश का नाम कोरियोग्राफर के साथ भी जोड़ा गया। ऐसी खबरें आई कि पलाश स्मृति को धोखा दे रहे थे, हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर कहीं पर भी पुष्टि नहीं हो पाई।
पलक ने पोस्ट किया साझा
सिंगर पलक मुछाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने अपने कॉन्सर्ट को लेकर फैंस को जानकारी दी है। पलक के इस पोस्ट पर उनके फैंस की तरफ से कई रिएक्शन्स मिले हैं। कई लोगों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। सोशल मीडिया पर चल रही नेगेटिविटी के बीच पलक मुछाल को फैंस का काफी सपोर्ट देखने को मिला है।
A post shared by Palak Muchhal (@palakmuchhal3)