Japan Masters Badminton:जापान मास्टर्स में लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत, क्वार्टरफाइनल में लो कियान से भिड़ंत – Lakshya Sen Storms Into Japan Masters Quarterfinals, To Face Loh Kean Yew Next
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने गुरुवार को जापान के कुमामोटो में चल रहे कुमामोटो मास्टर्स जापान के पुरुष एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को सीधे सेटों में 21-13, 21-11 से मात दी। यह मुकाबला सिर्फ 39 मिनट चला, जिसमें लक्ष्य ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि, एचएस प्रणय का सफर दूसरे दौर में ही समाप्त हो गया। प्रणय को 46 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में डेनमार्क के रासमस गेम्के के हाथों 18-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।