Virat Kohli Birthday Special: From 50 Odi Centuries To World Champion Glory – A Look At His Iconic Records – Amar Ujala Hindi News Live
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आधुनिक दौर के महान बल्लेबाज विराट कोहली आज (पांच नवंबर) अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। दो दशक के करीब लंबे करियर में कोहली ने ऐसे कई कीर्तिमान रचे हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में भारत को खिताबी जीत दिलाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन वनडे में अब भी भारत की ताकत बने हुए हैं। इसी साल टेस्ट को भी उन्होंने अलविदा कह दिया। उनके नाम पर रन, शतक और जोश, तीनों का संगम देखने को मिलता है।

2 of 7
विराट कोहली
– फोटो : ANI
वनडे में सबसे तेज 13,000 रन
विराट कोहली ने 10 सितंबर 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने सिर्फ 278वें वनडे मैच में 13,000 रन पूरे किए, और ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। इस रिकॉर्ड में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 321 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

3 of 7
विराट कोहली
– फोटो : BCCI
वनडे में सबसे ज्यादा शतक – 50
विराट कोहली के नाम वनडे में सबसे ज्यादा शतक (50) जड़ने का रिकॉर्ड है।
उन्होंने 2023 विश्व कप के दौरान सचिन तेंदुलकर (49 शतक) को पीछे छोड़ा और इस फॉर्मेट में शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बने। अब तक कोहली ने 305 वनडे मैचों में 14,255 रन बनाए हैं, औसत 57.71 का रहा है, जो उनकी निरंतरता की मिसाल है।

4 of 7
विराट कोहली
– फोटो : BCCI
टी20 में दूसरा सर्वाधिक अर्धशतक
भले ही कोहली ने अब टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनके नाम इस फॉर्मेट में दूसरा सबसे ज्यादा अर्धशतक (39) का रिकॉर्ड दर्ज है। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर हैं। टी20 में उनकी स्थिरता और क्लास ने उन्हें दुनिया का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनाया।

5 of 7
विराट कोहली
– फोटो : BCCI
विश्व कप में शानदार शुरुआत और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
कोहली ने 2011 विश्व कप में अपने वनडे विश्व कप करियर की शुरुआत की थी। बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू मैच में उन्होंने शतक लगाया था और ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इसके अलावा, कोहली के नाम किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक ठोके हैं।