शोहरत की बुलंदी से विवादों तक:कैसे बिखर गई टाइगर वुड्स की चमकदार दुनिया? नशे की लत और अफेयर्स ने किया बर्बाद – Tiger Woods All Controversies Car Crash And Accidents Dui Timelines Affairs And Tiger Woods Story Read Here



दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स एक बार फिर सड़क हादसे और कानूनी विवादों के कारण सुर्खियों में हैं। फ्लोरिडा में शुक्रवार को हुए कार हादसे के बाद उनकी गिरफ्तारी ने उनके पिछले हाई-प्रोफाइल एक्सीडेंट्स की याद ताजा कर दी है। टाइगर वुड्स का नाम कभी गोल्फ की महानता, अनुशासन और जीत का पर्याय माना जाता था, लेकिन पिछले करीब 17 वर्षों में उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने उन्हें सिर्फ खेल के नहीं बल्कि विवादों, हादसों और निजी संघर्षों का भी चेहरा बना दिया।

उनकी कहानी को अक्सर ट्रैजिक डाउनफॉल यानी एक महान खिलाड़ी के दर्दनाक पतन के रूप में देखा जाता है। हालांकि, यह पतन सिर्फ एक घटना से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी के खुलासों, गंभीर चोटों, कानूनी मुश्किलों और मानसिक दबाव समेत कई कारणों से बना। मौजूदा कार हादसा उनके करियर का चौथा बड़ा गाड़ी से जुड़ा हादसा और दूसरी बार DUI (ड्राइविंग अंडर इन्फ्लुएंस) यानी नशे में ड्राइविंग के शक में गिरफ्तारी रही। आइए उनकी कहानी और विवादों के बारे में जानते हैं…




Trending Videos

Tiger Woods All Controversies Car Crash and Accidents DUI Timelines affairs and Tiger woods story read here

टाइगर वुड्स
– फोटो : ANI


टाइगर वुड्स का शुरुआती जीवन

टाइगर वुड्स का जन्म 30 दिसंबर 1975 को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के साइप्रस शहर में हुआ था, जो लॉस एंजिलिस का एक उपनगर है। उनका पूरा नाम एल्ड्रिक टॉन्ट वुड्स है। वह अपने माता-पिता अर्ल वुड्स और कुल्टिडा टिडा वुड्स की इकलौती संतान थे। टाइगर के पिता अर्ल वुड्स की पहली शादी से उन्हें दो सौतेले भाई और एक सौतेली बहन भी हैं। अर्ल वुड्स अमेरिका की सेना के रिटायर्ड अधिकारी थे। उनकी मां कुल्टिडा मूल रूप से थाईलैंड की थीं। कुल्टिडा की मुलाकात अर्ल से 1968 में उनके सैन्य कार्यकाल के दौरान हुई थी। कुल्टिडा थाई, चीनी और डच मूल की थीं। टाइगर वुड्स ने अपनी मिश्रित नस्लीय पहचान को कैब्लिनेशियन नाम दिया था। यह शब्द उन्होंने खुद बनाया था, जो कॉकाशियन, ब्लैक, अमेरिकन इंडियन और एशियन शब्दों को मिलाकर बना है।

टाइगर की मां ने उनका पहला नाम एल्ड्रिक इसलिए चुना क्योंकि यह ई (अर्ल) से शुरू होता है और के (कुल्टिडा) पर खत्म होता है। उनका मिडिल नेम टॉन्ट एक पारंपरिक थाई नाम है। उन्हें टाइगर उपनाम उनके पिता के एक करीबी दोस्त, दक्षिण वियतनाम के कर्नल वुओंग डैंग फोंग, के सम्मान में दिया गया था, जिन्हें भी टाइगर कहा जाता था। टाइगर की भतीजी चेयेन वुड्स भी प्रोफेशनल गोल्फर हैं।  टाइगर वुड्स के पिता अर्ल वुड्स का निधन तीन मई 2006 को हुआ था। वहीं उनकी मां कुल्टिडा का निधन चार फरवरी 2025 को हुआ। अपनी मां के निधन के बाद वुड्स ने कहा था, ‘उनके बिना मेरी कोई भी व्यक्तिगत उपलब्धि संभव नहीं होती।’


Tiger Woods All Controversies Car Crash and Accidents DUI Timelines affairs and Tiger woods story read here

टाइगर वुड्स
– फोटो : ANI


टाइगर वुड्स का प्रोफेशनल करियर

एल्ड्रिक टॉन्ट वुड्स यानी टाइगर वुड्स पीजीए टूर में सबसे ज्यादा जीत के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं, जबकि पुरुषों के मेजर चैंपियनशिप खिताबों में दूसरे स्थान पर आते हैं। टाइगर वुड्स को गोल्फ इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है और वह आधुनिक खेल इतिहास के सबसे मशहूर एथलीट्स में से एक हैं। उन्हें वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जा चुका है।

जूनियर से प्रोफेशनल स्टार तक

जूनियर, कॉलेज और अमेच्योर गोल्फ में शानदार प्रदर्शन के बाद वुड्स ने 1996 में 20 साल की उम्र में प्रोफेशनल गोल्फ में कदम रखा। सिर्फ एक साल के अंदर, अप्रैल 1997 तक उन्होंने तीन पीजीए टूर इवेंट जीत लिए। इसी दौरान उन्होंने 21 साल की उम्र में अपना पहला मेजर यानी 1997 मास्टर्स, रिकॉर्ड 12 स्ट्रोक से जीता और सबसे युवा चैंपियन बने। जून 1997 में वह पहली बार ऑफिशियल वर्ल्ड गोल्फ रैंकिंग में नंबर-एक बने। जून 2000 में पेबल बीच में यूएस ओपन 15 शॉट से जीता, जो मेजर चैंपियनशिप इतिहास की सबसे बड़ी जीत का अंतर है।


Tiger Woods All Controversies Car Crash and Accidents DUI Timelines affairs and Tiger woods story read here

टाइगर वुड्स
– फोटो : ANI


गोल्फ पर एक दशक तक राज

21वीं सदी के पहले दशक में टाइगर वुड्स गोल्फ की दुनिया के सबसे बड़े नाम बने रहे। अगस्त 1999 से सितंबर 2004 तक लगातार 264 हफ्ते नंबर-एक बने रहे। वुड्स अप्रैल 2001 में मास्टर्स जीतकर एक साथ चारों प्रोफेशनल मेजर अपने नाम रखने वाले इकलौते खिलाड़ी बने। इसके बाद अक्तूबर 2004 में उन्होंने एलिन नॉर्डेग्रेन से शादी की। जून 2007 में वुड्स के यूएस ओपन में रनर-अप रहने के एक दिन बाद उनकी पत्नी ने बेटी समांथा को जन्म दिया।

इसके बाद जून 2005 से अक्तूबर 2010 तक, एक बार फिर 281 हफ्ते नंबर-एक रहे। यह दौर गोल्फ में उनके पूर्ण दबदबे का था। जून 2008 में टोरी पाइन्स में प्लेऑफ के जरिए यूएस ओपन जीता। यह उनका 14वां मेजर था। एक हफ्ते बाद बाएं घुटने की एसीएल सर्जरी हुई और आठ महीने बाहर रहे। फरवरी 2009 में उनके घर बेटे चार्ली का जन्म हुआ।


Tiger Woods All Controversies Car Crash and Accidents DUI Timelines affairs and Tiger woods story read here

टाइगर वुड्स
– फोटो : ANI


निजी समस्याएं और चोटों का दौर

उनके करियर का अगला दशक निजी समस्याओं और चोटों से जूझते हुए बीता। 2009 में पत्नी से विवादों के चलते उन्होंने दिसंबर 2009 से अप्रैल 2010 तक प्रोफेशनल गोल्फ से खुद दूरी बना ली। नवंबर 2009 में फ्लोरिडा स्थित घर के बाहर एसयूवी पेड़ और फायर हाइड्रेंट से टकराई। इसके बाद उनके कई अफेयर्स की खबरें सामने आईं, बड़े स्पॉन्सर छूटे। 45 दिन क्लिनिक में रहे अगस्त 2010 में उनका पत्नी एलिन नॉर्डेग्रेन से तलाक फाइनल हुआ। वुड्स ने 2010 मास्टर्स में वापसी की। इसके बाद नवंबर 2011 में उनकी रैंकिंग गिरकर 58वें स्थान तक पहुंच गई।

हालांकि मार्च 2013 से मई 2014 के बीच उन्होंने फिर नंबर-एक रैंक हासिल की। लेकिन 2014 से 2017 के बीच लगातार चोटों के कारण उन्हें चार बैक सर्जरी करानी पड़ी। 31 मार्च 2014 को मास्टर्स से एक हफ्ते पहले वुड्स की बैक सर्जरी हुई और उन्होंने पहली बार ऑगस्टा नेशनल मिस किया। 16 सितंबर 2015 को दूसरी बार बैक सर्जरी कराई। 28 अक्टूबर 2015 को पीठ की तीसरी बार सर्जरी हुई। 19 अप्रैल 2017 को वुड्स को चौथी बैक सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसमें लोअर बैक फ्यूजन किया गया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *