मियामी ओपन:रायबाकिना को हराकर सबालेंका फाइनल में, गॉफ से होगा सामना; सेमीफाइनल में सिनर से भिड़ेंगे ज्वेरेव – Miami Open: Sabalenka Reaches Final After Defeating Rybakina, Set To Face Gauff; Zverev To Clash With Sinner
बेलारूस की टेनिस प्लेयर एरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के फाइनल का टिकट कटा लिया है। सबालेंका ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ वह लगातार दूसरे साल मियामी ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।