बॉक्सिंग रिंग में उतरे इरफान के बेटे बाबिल खान! क्या कर रहे नए किरदार की तैयारी ? जानें क्या है पूरा मामला – Babil Khan Posted Video While Training For Muay Thai Technique In Thailand
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘लॉगआउट’ में नजर आए थे। इसी बीच बाबिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मुआई थाई सीखते नजर आ रहे हैं। मुआई थाई एक पारंपरिक थाई बॉक्सिंग तकनीक है।
मुआई थाई ट्रेनिंग का वीडियो साझा किया
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो थाईलैंड की मशहूर बॉक्सिंग तकनीक मुआई थाई की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह एक बॉक्सिंग रिंग के अंदर ट्रेनर के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही उनके चेहरे पर इसे लेकर काफी जोश नजर आ रहा है। कहा जाता है कि मुआई थाई ट्रेनिंग लेने वाले को बड़े अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।