‘फौजी’ के सेट से लीक हुई तस्वीरों पर मेकर्स ने जताई नाराजगी, दी सख्त चेतावनी; कहा- ‘जरूरी कार्रवाई होगी’ – The Makers Of Fauji Expressed Their Displeasure Over The Leaked Photos From The Set And Issued A Stern Warning


प्रभास अपनी आने वाली फिल्म फौजी की तैयारियों में व्यस्त हैं। ये फिल्म बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में हैं। लेकिन हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गईं, जिसके बाद मेकर्स की ओर से कड़ा रिएक्शन सामने आया है। साथ ही मेकर्स ने एक सख्त नोटिस भी जारी किया है। 

जरूरी कार्रवाई की दी चेतावनी

फिल्म ‘फौजी’ के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘हमारे ध्यान में आया है कि कुछ अकाउंट्स फौजी के सेट से लीक हुई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसे एक सख्त चेतावनी समझें – ऐसे किसी भी कंटेंट की रिपोर्ट की जाएगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।’

बयान में आगे कहा गया, ‘ये लीक्स उस एक्सपीरियंस को नुकसान पहुंचाती हैं, जिसे हम बहुत मेहनत से बना रहे हैं। बड़े पर्दे पर जो आने वाला है, वह इससे कहीं ज्यादा बड़ा होगा और इंतजार के लायक है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि लीक कंटेंट को शेयर करने या उससे जुड़ने से बचें।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *