ऑस्कर सेरेमनी की जगह बदलेगी, जानें कहां होगा आयोजित? 2029 से यूट्यूब पर भी होगा अवॉर्ड फंक्शन स्ट्रीम – Oscar Award Held In Downtown Los Angeles Venue And Streaming On Youtube From Next Year
ऑस्कर अवॉर्ड हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, इस अवॉर्ड को हॉलीवुड से लेकर दुनिया भर के सिनेमा से जुड़े लोग जीतना चाहते हैं। कई वर्षों से यह अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हो रहे थे। लेकिन अब यहां पर यह अवॉर्ड फंक्शन होस्ट नहीं किया जाएगा। जानिए, आने वाले समय में यह अवॉर्ड फंक्शन कहां पर होस्ट किया जाएगा?
पीकॉक थिएटर में आयोजित होगा ऑस्कर अवॉर्ड
पीपल मैगजीन के मुताबिक एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। यह सेरेमनी लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन वेन्यू पर होगी। साथ ही 2029 से यूट्यूब पर भी यह अवॉर्ड फंक्शन दिखाया जाएगा। इस अवॉर्ड फंक्शन को आयोजित करने वाली कंपनी ने बताया है कि साल 2029 से 2039 तक लॉस एंजिल्स लाइव कॉम्प्लेक्स के हिस्से पीकॉक थिएटर में यह इवेंट होस्ट किया जाएगा। यह जगह क्रिप्टो.कॉम एरिना और लॉस एंजिल्स कन्वेंशन सेंटर के पास ही स्थिति है।