एपस्टीन फाइल्स पर बवाल:ट्रंप से जुड़े आरोप के रिकॉर्ड रोके जाने की जांच करेगा अमेरिकी न्याय विभाग, बयान जारी – Us Doj Investigating Whether It Improperly Withheld Documents From Jeffrey Epstein Files


अमेरिका का न्याय विभाग यह समीक्षा कर रहा है कि क्या जेफरी एपस्टीन से जुड़े कुछ दस्तावेज गलती से सार्वजनिक होने से रोके गए। यह कदम तब उठाया गया, जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जारी रिकॉर्ड्स में डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गए एक महिला के आरोपों से जुड़े सभी एफबीआई इंटरव्यू सारांश (समरी) शामिल नहीं थे।

Trending Videos

महिला ने आरोप लगाया था कि 1980 के दशक में नाबालिग होने के दौरान उसके साथ ट्रंप और एपस्टीन दोनों ने यौन शोषण किया था। ट्रंप इन आरोपों से लगातार इनकार करते रहे हैं। न्याय विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि घिसलेन मैक्सवेल के आपराधिक मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज गायब बताए जा रहे हैं और उनकी समीक्षा की जा रही है। यदि कोई रिकॉर्ड गलत तरीके से रोका गया पाया गया और वह कानून के तहत जारी किया जाना चाहिए, तो उसे प्रकाशित किया जाएगा।

खबर अपडेट की जा रही है..

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *