अनन्या पांडे ने रैंप पर चलाया जादू, आइवरी स्कर्ट-ब्लेजर में दिखीं बला की खूबसूरत; बताया अपना फैशन मंत्रा – Ananya Panday Ramp Walk At Fashion Week Held In Mumbai
अनन्या पांडे बॉलीवुड में अभिनय से ज्यादा अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर पॉपुलर हैं। हाल ही में उन्हें एक फैशन वीक में वॉक करने का मौका मिला। अनन्या पांडे ने मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक की। अनन्या का लुक, ड्रेस इस मौके पर चर्चा का विषय बन गई।
ओवरसाइज्ड ब्लेजर-आइवरी स्कर्ट में खूब जंचीं अनन्या पांडे
फैशन वीक में अनन्या पांडे एक ब्राइट ओवरसाइज्ड ब्लेजर, प्लीटेड आइवरी स्कर्ट में रैंप वॉक करती दिखीं। इस मौके पर अनन्या अपनी नई हेयरस्टाइल दिखाना नहीं भूली हैं। वह बैंग्स हेयरस्टाइल (माथे पर लटकते बाल) में काफी अलग दिख रही थीं।
ये खबर भी पढ़ें: Video: अनन्या पांडे ने पैपराजी को धमकाया, दी चेतावनी; बोलीं- ‘ऐसा किया तो ‘धुरंधर 3′ बन जाएगी’
(आइवरी कलर ड्रेस में अनन्या पांडे)
क्या है अनन्या पांडे का फैशन मंत्रा?
फैशन वीक के बाद अनन्या ने मीडिया से बात की और अपना फैशन मंत्रा बताया। साथ ही डिजाइनर राहुल मिश्रा की भी काफी तारीफ की। वह कहती हैं, ‘राहुल की डिजाइनर ड्रेसेसे में हमेशा कोई न कोई कहानी जुड़ी होती है और मुझे इसका हिस्सा बनना पसंद है। वह सचमुच एक कमाल के आर्टिस्ट हैं।’
अनन्या आगे कहती हैं, ‘मुझे आरामदायक और क्लासी कपड़े पसंद हैं।’ ऐसी ड्रेस में अनन्या का लुक काफी हटकर नजर आता है। बता दें कि इस फैशन वीक में अनन्या को सपोर्ट करने के लिए उनकी मां भावना पांडे भी पहुंची थीं।